छत्तीसगढ़

कल से होगी विशेष ग्राम सभा का आयोजन

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में 22 जून को विशेष ग्राम सभा का आयोजन करें। विशेष ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के दौरान जल संरक्षण एवं वर्षा जल भंडारण के लिए किए जाने वाले गतिविधियों से ग्रामवासियों को अवगत कराएं। कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा कि विशेष ग्राम सभा आयोजन की तिथि का मुनादी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कराए।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button