स्वास्थ्य/ शिक्षा

आलू (Potato) वैसे तो हमारे घरों में लगभग हर रोज ही बनता है. कभी किसी सब्‍जी के साथ तो कभी अकेला. मगर इस बार आलू का बनाइए रायता. वैसे तो आपने कई तरह का रायता खाया होगा. मगर आलू और दही (Curd) का रायता आपकी भूख भी बढ़ा देगा और खाने का स्‍वाद (Taste) भी बढ़ा देगा. यह बनाने में बेहद आसान है और कम समय में बन कर तैयार हो जाता है. वहीं इसे आप पूरी, पराठा और रोटी के साथ भी खा सकते हैं. इसका जायका सबके साथ भाता है. तो आइए जानें आलू का रायता बनाने का तरीका-

आलू-दही का रायता बनाने के लिए सामग्री 

बड़े चम्‍मच तेल
1 चम्‍मच जीरा
आधा चम्‍मच हींग
2 से 3 बड़े आलू ( उबले हुए)
2 हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक कटा हुआ
150 ग्राम दही
3 कलियां लहसुन कटी हुई
3 कलियां लहसुन और एक लाल सूखी मिर्च का पेस्‍ट
नमक

आलू-दही का रायता बनाने की वि​धि
सबसे पहले आलू उबाल लें. इसके बाद दही में लहसुन और लाल सूखी मिर्च का पेस्‍ट, नमक डाल दें. अब इसमें उबले हुए आलू के टुकड़े भी डालें. एक दूसरे पैन में तेल गरम करें. इसमें जीरा, हींग और कटा हुआ लहसुन डाल कर तड़का लगाएं. फिर इसे तैयार आलू-दही में डाल दें. इसके बाद इसमें ऊपर से हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें. फिर इस सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं. थोड़ा सा पानी डालें ताकि यह ज्‍यादा गाढ़ा या ज्‍यादा पतला न हो. आपका रायता तैयार है. आप इसे साइड डिश के तौर पर बना सकते हैं. आपके खाने का जायका बढ़ जाएगा.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button