छत्तीसगढ़

कोंडागांव: चाचा ने कर दी भतीजी की हत्या, सिर और धड़ कर दिया अलग

कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाटगांव में एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर एक व्यक्ति ने अपनी ही भतीजी का सिर धड़ से अलग कर हत्या को अंजाम दिया है। सिर कटी लाश को देख पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका के चाचा ने ही कुल्हाड़ी से हमला कर सिर और धड़ अलग कर वारदात को अंजाम दिया। इस दर्दनाक घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार देर शाम फरसगांव थाने को दी, जिसके बाद आज सुबह घटनास्थल स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

इस मामले पर फरसगांव थाना प्रभारी विनोद कुमार साहू ने जानकारी देते कहा कि कल देर शाम भाटगांव निवासी गुधराम नेताम ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उनकी बेटी को उसके चाचा असांडूराम शोरी ने कुल्हाड़ी से हमला कर सिर और धड़ अलग कर हत्या कर दिया है। ग्रामीणों की दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने आरोपी असांडूराम शोरी को पकड़कर रखा था, जिसे सुबह पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने धड़ और सिर के दो टुकड़ों एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतिका की चाची ओमती ने बताया कि हम लोग खेत गए हुए थे, कल शाम को मृतिका संगीता घर आ गई, घर में उसके चाचा असांडूराम भी थे, परिजनों के मुताबिक आरोपी चाचा ने किस वजह से लड़की को मौत के घाट उतारा है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button