छत्तीसगढ़

खुले मैदान में लगाई थीं पटाखा दुकानें, थोड़ी सी हवा से उड़े टेंट

   सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ भटगांव- नगर पंचायत भटगांव द्वारा इस साल लाइसेंसी पटाखा दुकानदारों को हाईस्कूल मैदान पर दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। यहां कुल 12 पटाखा व्यापारियों ने दुकानंे लगाई हैं। बुधवार शाम मौसम खराब होने से थोड़ी सी हवा से ही पटाखा व्यवसायियों द्वारा लगवाए गए टेंट हवा में उड़ गए।

नगर में हर साल पुराना नगर पंचायत के पास पटाखा दुकानंे लगाई जाती थीं, जो लोगों एवं दुकानदारों के लिए सर्व सुविधायुक्त थी। यहां सुरक्षा की दृष्टि से सारी चीजें उपलब्ध रहती थीं, जहां आंधी और बारिश से भी बचा जा सकता था। पटाखा व्यापारियों द्वारा नगर पंचायत भटगांव में आवेदन देकर पूर्व में निर्धारित जगह की मांग की गई थी, लेकिन उसके बाद भी हाईस्कूल मैदान को ही पटाखा व्यापारियों को दिया गया।

पटाखा व्यापारी संघ के अध्यक्ष रामा हिरवानी एवं उपाध्यक्ष योगेश देवांगन ने बताया कि खुली जगह होने की वजह से ही थोड़ी सी हवा से ही पंडाल उड़ गए। हालांकि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन टेंट मालिक को नुकसान की संभावना है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button