छत्तीसगढ़

पंचायत सचिवों को हड़ताल समाप्त कर सेवा में उपस्थित होने के निर्देश

पंचायत सचिवों को हड़ताल समाप्त कर सेवा में उपस्थित होने के निर्देश
कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होने पर की जायेगी सेवा समाप्ति की कार्यवाही
नारायणपुर 22 जनवरी 2021- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल देव ने पत्र जारी करते हुए ग्राम पंचायतों में कार्यरत सचिवों 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कर्तव्य पर लौटने कहा है। जारी पत्र में उन्होंने कहा है कि कार्य में उपस्थित नहीं होने की दशा में छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, ग्राम पंचायत की सेवा शर्तो हेतु मार्गदर्शिका में प्रावधानित अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए, प्रदेश के ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव की नई नियुक्ति के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि 22 जनवरी 2021 तक अपने कर्तव्य पर उपस्थित होवे अन्यथा शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आपकी सेवा समाप्त करते हुए, ग्राम पंचायतों में सचिवों की नई नियुक्ति की कार्यवाही की जायेगी, जिसक लिए आप स्वयं जिम्मेदार होेगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button