छत्तीसगढ़

मनरेगा के अंतर्गत प्रतिदिन मजदूरी दर अब 193 रूपये

मनरेगा के अंतर्गत प्रतिदिन मजदूरी दर अब 193 रूपये

कांकेर – महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में लगे श्रमिकों को 1 अप्रैल 2021 से प्रतिदिन 193 रूपए मजदूरी मिलेगी। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। छत्तीसगढ राज्य में मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल हस्त

 

कर्मकारों के लिए 193 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है, जो 1 अप्रैल 2021 से प्रभावी होंगी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 190 रूपए मजदूरी दर निर्धारित की गई थी, जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए तीन रूपए की बढ़ोतरी की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button