छत्तीसगढ़

पैनल अधिवक्तागणों का एक दिवसीय प्रशिक्षण, बैठक का आयोजन

पैनल अधिवक्तागणों का एक दिवसीय प्रशिक्षण, बैठक का आयोजन

कवर्धा, 24 मार्च 2021। जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नीता यादव के निर्देशानुसार प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री नरेन्द्र कुमार द्वारा आज जिला न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता मिटिंग हाल में पैनल अधिवक्ताओं की बैठक, प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
बैठक में उपस्थित समस्त विधिक सहायता पैनल वकीलों और रिटेनर अधिवक्ताओं के कौशल में सुधार के लिए 1 दिवसीय प्रशिक्षण सह अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने सहित आगामी नेशनल लोक अदालत 10 अप्रैल 2021 के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिक से अधिक प्रकरणों का चिन्हांकित करते हुए चिन्हांकित प्रकरणों में अधिक से अधिक प्रकरण रखे जाने हेतु सम्वयक चर्चा, परिचर्चा एवं नालसा तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जनचेतना, वृद्धजनों के संबंध में ’’करूणा’’ के नाम से विशेष विधिक साक्षरता शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु शिविर आयोजित करने में पैनल अधिवक्तागण की सहभागिता के संबंध में सम्यक चर्चा की गई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button