छत्तीसगढ़

कोंडागांव: कलेक्टर ने ग्राम कोंगेरा के गौठान में संचालित गतिविधियों व उत्पादों का किया निरीक्षण

कोंडागांव। जिले के बड़े राजपुर विकासखण्ड के ग्राम कोंगेरा पहुंचकर आदर्श गौठान में विभिन्न स्वसहायता समूहों द्वारा गौठान परिसर में संचालित बकरीपालन, कुक्कुट पालन, दोना-पत्तल निर्माण केन्द्र, मशरूम प्रोसेसिंग-पैकेजिंग इकाई, गोधन दुग्ध उत्पादन केंद्र सहित समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों व गतिविधियों का निरीक्षण शनिवार को कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा द्वारा किया गया। ज्ञातव्य है कि उक्त आदर्श गोठान लगभग आठ एकड़ में विस्तारित है। जहां विभिन्न स्वसहायता समूह द्वारा आजीविका सम्बंधित गतिविधियां संचालित हो रही है साथ ही यहा मुनगा, केला, सहित सब्जियां भी लगायी जा रही है। इससे इन समूहों को आय अर्जन भी हो रहा है। मौके पर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को विभिन्न निर्देश भी दियें। तत्पश्चात कलेक्टर द्वारा ग्राम टेवसा स्थित शासकीय रोपणी का भी निरीक्षण किया गया। 17 हेक्टयर में फैले उक्त रोपणी में लगभग 500 आम के पेड़ है जिनमें तोतापरी, लंगड़ा, सिंदुरी जैसी विभिन्न आम की प्रजातियां है। जिनकी शासकीय नीलामी होती है। इसके अलावा यह कटहल, काजू, जामून, काली मिर्च, के पौधे भी लगायें गये है और स्वसहायता समूह की महिलाओं को दिये जाते है।

Related Articles

Back to top button