छत्तीसगढ़

राज्य सरकार का बज़ट आम जनता के साथ छलावा – केदार

*राज्य सरकार का बज़ट आम जनता के साथ छलावा – केदार ।*

*बस्तर संभाग को मिला झुनझुना ।*

राज्य सरकार द्वारा आज पेश बज़ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने इन बज़ट को राज्य सरकार का जनता के साथ छलावा कहा ।

श्री कश्यप ने कहा कि इस बजट में न युवाओं के लिए रोजगार है , किसानों के लिए न कोई नीति है , शराबबंदी का कोई जिक्र नही है , और आदिवासी समुदाय के लिए तो और भी निराशाजनक बज़ट है ।

श्री कश्यप ने कहा कि पहले से भी छोटा यह बजट आम जनता को निराश कर गया , पहले से कर्ज के बोझ तले दबी राज्य सरकार बिना किसी ठोस धरातल के इस बजट को लेकर आई है ।

श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर संभाग के लिए तो इस बजट में कुछ भी नही है , इस बजट में किसी भी योजना के लिए राशि का कोई प्रावधान नही किया गया है ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button