*शिक्षा विभाग द्वारा हरेली पर संगोष्ठी का आयोजन* *प्रगतिशील किसानों ने लिया हिस्सा*

*बेमेतरा -:* स्कूल शिक्षा विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज हरेली तिहार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा में मनाया गया। अधिकारियों एवं उन्नत कृषको द्वारा कृषि औजारों की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमे छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यंजन चिला एवं गुलगुल भजिया का भोग लगाया गया। तत्पश्चात विद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन कराया गया। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण और हरेली तिहार की महत्ता पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमे जिले के उन्नत एवं प्रगतिशील किसानो व अधिकारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर जैविक खेती का प्रयोग एवं उनकी सफलताओ पर प्रकाश डाला गया। उसमे मोहित साहू पडकीडीह द्वारा पिछले 15 वर्षाे से कृषि के छेत्र में खुद से जैविक खाद और दवाई बनाकर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर रहे है और साथ ही साथ स्वंम का ट्रेक्टर नास बनाकर उपयोग में लाया जा रहा है। इसी तरह एक और कृषक तरुण कुमार कन्तेली के द्वारा 15 डिसमिल में 47 गाय पालकर जैविक खाद बनाया जा रहा है और हजारो की आमदनी प्राप्त की जा रही है। छिरहा से पहुचे कृषक ज्ञानेंद्र सिंह भुवाल द्वारा रासायनिक उर्वरक से होने वाले नुकसान पर चर्चा करते हुए उसके स्थान पर जैविक खाद और जैविक किट नाशक की बात बताई गयी। बहल राम वर्मा बैजी के द्वारा जैविक खाद एवं किट नासक के सम्बन्ध में सारगर्भित उद्बोधन दिया गया। इसके अतिरिक्त उन्नतशील कृषक रामावतार जाता , टेकराम उमरिया, जगदीश केंवाची द्वारा कृषक संगोष्ठी को संबोधित किया गया।
इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा के द्वारा सभी उन्नतशील कृषको को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और गेडी प्रतियोगिता में प्रथम आये छात्र चिन्मय साहू, और द्वितीय स्थान प्राप्त किये छात्र दिनेश लहरे, तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र सेवा राम को पृस्कृत किया गयाद्य ततपश्चात मिश्रा द्वारा अपने उद्बोधन में जैविक कृषि के सम्बन्ध में अनेक उदाहरण देते हुए वर्त्तमान सरकार द्वारा इसे प्रोत्साहित करने के अनेक लाभ बताये गए। इस कार्यक्रम में पहुंचे उन्नतशील कृषको का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्नतशील कृषको का विद्यालय में व्याख्यान कराने की बात कही गयी। इस कार्यक्रम में सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुनील तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एल डहरिया एवं संस्था के प्राचार्य संतराम साहू एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्याम लाल साहू, बी,टीएम, सुप्रिया भास्कर, संजय वर्मा तथा कार्यक्रम का संचालन गजानंद ठाकुर सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के द्वारा किया गया।