छत्तीसगढ़

नवधा रामायण में शामिल हुए कुंडा विधायक

नवधा रामायण में शामिल हुए कुंडा विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर ने पंडरिया विधानसभा के ग्राम डबरी में आयोजित नवधा रामायण में शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की तथा ग्रामवासियों से मुलाकात की इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि हर जगह धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं जिसमें जाने का अवसर मिल रहा है उन्होंने कहा कि श्री राम ने मर्यादा में रहकर सभी सभी दायित्वों का निर्वहन किया है तभी तो उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है
श्री सिंह ने ग्रामवासियों की मांग पर कहा कि ग्राम डबरी में हाई स्कूल भी मैंने ही स्वीकृत कराया था अब हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने हेतु भी यथासंभव प्रयास करूँगा
इस अवसर पर ग्राम की सरपंच श्रीमती पिंकी वैष्णव,अशोक वैष्णव सहित पंचो एवं ग्रामीणों ने श्री सिंह का पटाखे एवं फूल माला से आत्मीय स्वागत किया
इस अवसर पर कुन्डा के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, देवेंद्र गुप्ता , मन्नू चन्द्राकर नानापुरी,बसंत सिंह बैस,दिलीप जैन, चंद्रशेखर चन्द्राकर, रघुबीर सिंह चौहान ,प्रहलाद मिश्रा सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button