राजनीतिक

*सेवा सप्ताह पखवाड़ा मनाने देवकर नगर पंचायत क्षेत्र पहुंचे विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओ का हुजूम,पीएम के छायाचित्रित फोटो फ्रेम देकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से की मुलाकात*

*देवकर:-* साजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हुजूम नगर पंचायत थान खम्हरिया एवं नगर पंचायत देवकर के दौरे पर रहे। जिसमे पार्टी के निर्देशानुसार सभी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नगरीय इलाको के सरकारी दफ्तरों एवं शासकीय कार्यालयों के प्रमुखों को पीएम साहब की चायाचित्रित फ्रेंम प्रदान करते दिखाई दिये।जिसमे इस कड़ी में नगर पंचायत थान खम्हरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य समस्त सरकारी कार्यालयों में जाकर फोटोफ्रेम दिया गया।वही ततपश्चात थान खम्हरिया के स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की। जिसके बाद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का काफिला विधानसभा इलाके के नगर पंचायत देवकर पहुँचे। जहां पर सभी के द्वारा सामुहिक रूप से पीएम साहब के चायाचित्रित फोटो फ्रेम प्रदान किया गया। जिसमे इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के किसान मोर्चा सदस्य मूलचंद शर्मा, जयसिंह राजपूत(ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष-दुर्ग)रामकुमार साहू(जिलाध्यक्ष-साहू समाज), नवीन जैन, प्रशान्त अग्रवाल, ईश्वर पटेल, विनोद शर्मा, निकेत गुप्ता, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button