छत्तीसगढ़
आईटीआई कोनी में आॅनलाईन आवेदन 9 जनवरी तक Online application in ITI Kony till 9 January

आईटीआई कोनी में आॅनलाईन आवेदन 9 जनवरी तक
बिलासपुर 05 जनवरी 2022

आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी बिलासपुर में सत्र 2021-2022 एवं 2021-23 के विभिन्न व्यवसायों के लिए रिक्त सीटों को संस्था स्तर पर स्पोर्ट राउंड के माध्यम से प्रवेश से भरे जाने का निर्णय लिया गया है।
सीटों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यार्थियों से 5 जनवरी 2022 से 9 जनवरी 2022 तक आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित है। प्रवेश की जानकारी एनआईसी बिलासपुर के वेबसाईट http://cgiti.cgstate.gov.in
में जाकर एवं विभिन्न व्यवसायों हेतु संस्था स्तर पर प्रवेश की जानकारी प्राप्त कर सकते है।



