वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार अलग अलग अपराधो में चोरी की गई 09 दोपहिया वाहन बरामद

भिलाई। थाना भिलाई नगर क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से मोटर सायकल और स्कूटी चोरी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा स्वयं संज्ञान में लेकर त्वरित निराकरण करने हेतु दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल अशोक राखेचा के मार्गदर्शन में कार्यवाही किया जाकर थाना भिलाई नगर के अलग अलग अपराधो में चोरी किए गए मोटर साइकिल और स्कूटी को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफतार किया किया गया और न्यायालय में पेश किया गया है।
संपुर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी राजेश कुमार साहु. स.उनि सुरेन्द्र सिंह राजपुत. स.उनि गुप्तेशवर यादव प्र. आर. क्रं. 434 प्रेम कुमार सिंह क्रं. 1450 चंद्र प्रकाश ठाकुर. क्रं. 1436 भुपेन्द्र यादव, क्रं. 1382 धनंजय वर्मा व आर क्रं. 1127 दिलीप सिद्दार का योगदान रहा।
1. हीरो स्प्लेन्डर क्रं. सी जी 07 ए.5996
2. स्प्लेन्डर क्रं. सी जी 07 एल.डी 4855
3. स्प्लेन्डर क्रं. सी जी 07 जेड एम. 7645
4. होन्डा ड्रीम क्रं. सीजी 07 बी.एम 4181
5 काईनेटिक क्रं सीजी 07 एल. 6254
6. ड्युट क्रं. सी जी 04 एल.पी 6873
7. हीरो ड्युट क्र. सी जी 07 बी एम. 2704
8. पेप प्लस क्र. सीजी 07 एल.एल. 4807
9 एक्टिवा क्र. सीजी. 07 सी एफ. 7925
आरोपी अमित डेविड पिता स्व. रसल डेविड उम्र 45 वर्ष साकिन, राजिम बस स्टेण्ड धर्मशाला के पास थाना राजिम जिला- गरियाबंध हाल स्टेशन मरोदा तालाब के पास सोनु के घर किराया के मकान (छ.ग) से चोरी किए गए मोटर सायकल एवं स्कूटी बरामद।