Uncategorized

*भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बेरला मंडल के द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री ओर गृहमंत्री का हुआ पुतला दहन*

*बेरला*:- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बेरला मंडल के द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार अनुसूचित जाति वर्ग के ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार दुष्कर्म हत्या एवं बलात्कार पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा किसी भी प्रकार की उचित कार्यवाही ना करने एवं बड़े-बड़े घटनाओं में मौन बैठे रहने के खिलाफ अनुसूचित जाति मोर्चा शहर मंडल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री का पुतला दहन बेरला में किया गया l जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित,भाजपा बेरला मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल ,अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगदीश कुर्रे ,भाजपा मंडल महामंत्री गौकरण साहू, डोमेन राजपूत ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीक्षांत साहू ,नेता प्रतिपक्ष मानक चतुर्वेदी ,भाजपा मंडल मंत्री सुंदर यादव , भाजपा मीडिया प्रभारी नीरज राजपूत , भाजयुमो जिला मंत्री लालू साहू ,युगल पाटिल ,राजू जायसवाल ,पेखन साहू ,कुलदीप साहू ,सुयश साहू ,यशवंत साहू ,पीलू साहू ,प्रमोद साहू ,युवराज साहू और भी भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे l

Related Articles

Back to top button