Uncategorized

मीन राशि में शुक्र करने जा रहे गोचर, इन चार राशियों का खुलेगा भाग्य, दोनों हाथों से बटोरेंगे पैसा

Malavya Rajyoga 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में हर ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। इनके इस परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक औक नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। मार्च का महीना खत्म होने में महज 2 दिन रह गए हैं। ऐसे में साल 2024 का अप्रैल महीना कई मायनों में बेहद खास होने जा रहा है। इसी के साथ संवत 2080 भी इस हफ्ते खत्म हो जाएगा। इस महीने साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। वहीं, लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण हो रहा है। सुख-सुविधाओं के दाता शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। न्याय के देवता शनि भी इसी महीने नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसके अलावा शुक्र गोचर से मीन राशि में माल्वय राजयोग का निर्माण होगा। इससे कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें तगड़ा लाभ मिलेगा।

Read More: अप्रैल महीने में सूर्य की तरकह चमकेगी इन चार राशियों की किस्मत, सूर्य ग्रहण से बदलेगा भाग्य, शुरू होंगे अच्छे दिन

वृषभ राशि

मालव्य राजयोग के निर्माण होने से वृषभ राशि के अच्छे दिन शुरू होंगे। अचानक धन लाभ होगा। पद-प्रतिष्‍ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हर क्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि

मालव्य राजयोग के निर्माण होने से मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा। करियर में अच्‍छे मौके मिलेंगे। जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

Read more: न्याय के देवता शनि करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन चार राशियों को मिलेगा तगड़ा लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट

धनु राशि

धनु राशि के लिए मालव्य राजयोग काफी अच्छे परिणाम लेकर आएगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि

Malavya Rajyoga 2024: मकर राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। अगर आपने कहीं निवेश किया हुआ है तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button