छत्तीसगढ़ी व्यजंन का स्वाद चखाने वाले गोदना रिसॉर्ट को नहीं मिली पहचान

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- छत्तीसगढी व्यजंन को अन्य राज्य सहित देश-विदेश के लोगों को इसका स्वाद चखाने पहले भी प्रयास किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा कवर्धा शहर से महज 2 किलोमीटर दूर भोरमदेव मार्ग पर गोदना रिसॉर्ट बड़ी रकम खर्च कर प्रारंभ किया गया था। इस रिसॉर्ट में भी छत्तीसगढ़ी व्यंजन को परोसा गया, लेकिन यह रिसॉर्ट अपनी पहचान नहीं बना पाया और आज की स्थिति में बंद पड़ा हुआ है। इसके साथ ही इस रिसॉर्ट की दीवारों में दरारे पड़ने लगी है। रिसॉर्ट की सुरक्षा को लेकर बनाया गया बाउंड्रीवाल भी धराशाही हो चुका है। कमरों में लगाए गए दरवाजे व खिडकियां जवाब देने लगी है। रिसॉर्ट की सुंदरता को बनाए रखने के लिए लाखों रुपये खर्च कर गाइडनिंग का काम कराया गया था, जो कि अब देख रेख के अभाव में सूखने लगे हैं। गोदना रिसार्ट में पर्यटकों के लिए शानदार फर्नीचर की भी व्यवस्था की गई थी, जो अब यहां दिखाई नही दे रहे हैं। सीधे तौर पर कहा जाए तो गोदना रिसॅार्ट आज की स्थिति में बंद पड़ा हुआ है। एक बार फिर से लोगों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद चखाने जोर शोर से सरोदा दादर में इसे प्रांरभ किया जा रहा है। अब यह देखना लाजमी होगा कि यह दूसरा कदम कहां तक कारगार साबित होगा। वर्तमान में सरोदा दादर वह स्थान है, जहां पर छग पर्यटन विभाग द्वारा एक रिसॉर्ट का निर्माण किया है। कवर्धा से 55 किमी की दूरी पर स्थित यह रिर्सोट ग्रामीण कल्चर को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों मे महिला स्व सहायता समूह द्वारा पर्यटकों को फरा, चिला, भजियां, ठेठरी खुरमी सहित और भी लजीज छत्तीसगढ़ी व्यजंन परोसा जायेगा, जिसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117



