छत्तीसगढ़

प्रदेश में लगातार बढ़ते धर्मान्तरण के विरोध में ज़िला भाजयुमो बेमेतरा के नेतृत्व में जन जागरुकता यात्रा संपन्न हुआ !

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के निर्देश पर भाजयुमो जिला जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा के नेतृत्व में माँ भद्रकाली मंदिर से बेमेतरा नगर में जनजागरूकता पद यात्रा निकाल कर धर्मांतरण का विरोध किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जोशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या परगनिहा, भाजपा जिला महामंत्री श्री विकासधर दीवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती लता वर्मा,जिला महामंत्री श्रीमती मधु राय, मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका सुश्री निशा चौबे, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष विकास घरडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोला वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, दयावंत बाँधे, आशीष सोनी, योगेश वर्मा, तारण राजपूत, लालू साहू, संदीप यादव, विवेक दीवान, दीक्षांत साहू, गजेंद्र वर्मा, आदर्श जोशी, सुरेश निषाद, जितेन्द्र साहू, प्रवीण परगनिहा, धर्मेन्द्र साहू, चंद्रशेखर साहू, कुश कस्यप, राम मिलन पटेल, तुषार साहू, सहित सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण शामिल रहे !

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button