छत्तीसगढ़

विवाह गीत गाकर गौरा-गौरी के ब्याह की रस्म निभाई, शोभायात्रा निकाल विसर्जन

तिल्दा-नेवरा सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- नगर में तुलसी विवाह देवउठनी की पूजा करने के बाद गौरा-गौरी विवाह की रस्म हुई। रात 12 बजे के बाद वार्ड 11, 7 सहित अलग अलग वार्डों में गौरा-गौरी चौक पर विधि-विधान से गौरा-गौरी (शिव-पार्वती) की प्रतिमा स्थापित की गई। तालाब के किनारे की मिट्टी से गौरी-गौरा की मूर्तियां बनाई गईं।

रातभर विवाह गीत के साथ प्रतिमा शृंगार का सिलसिला चलता रहा। सुबह 5 बजे गौरा-गौरी की बारात निकालकर शहर भ्रमण किया गया। फिर उसी दिन विसर्जन भी हुआ। प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शाम 6 बजे तक चला। गढ़वा बाजा की ताल पर इस दौरान युवक-युवती अौर महिला पुरुष थिरकते रहे।

तिल्दा-नेवरा. गौरा-गाैरी की शोभायात्रा में शामिल लोग।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button