Crimeछत्तीसगढ़

kondagaon: नहीं सुधर रहे जिले के थाना एवं चौकी प्रभारी, बेवजह कर दी गरीब युवक की बेदम पिटाई

कोंडागांव। कोंडागांव जिला अंतर्गत केशकाल क्षेत्र की पुलिस कुछ दिनों से विशेष चर्चा में है। स्थिति यह है कि एक प्रकारण शांत हो नहीं पाता कि दूसरा प्रकरण प्रकाश में आ जाता है। एक ओर जिला के युवा एवं उर्जावान पुलिस अधीक्षक पुलिस की छवि सुधारने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनके अधीनस्थ पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

शनिवार को बांसकोट चौकी का ऐसा ही एक प्रकरण जन सामान्य के प्रकाश में आया है। जनचर्चा है कि चौकी प्रभारी ने एक गरीब युवक की अमानवीय तरीके से बेदम पिटाई कर दी है। बताया जा रहा है कि विश्रामपुरी निवासी हितेश कुलदीप एक ट्रेक्टर चालक है। वह ट्रैक्टर में थ्रेसर मशीन को जोड़कर माकड़ी की ओर जा रहा था। इसी बीच उसे बांसकोट चौकी प्रभारी ने रोक लिया एवं नियम कायदों की बात करते हुए पास ही एक झाड़ के तने को तोड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पूरी बात युवक ने जाकर अपने ट्रेक्टर मालिक को बताया कि उसकी कोई गलती नहीं होने पर भी उसकी पिटाई कर दी गई है। तत्पश्चात मालिक, उस चालक को लेकर विश्रामपुरी थाने मे चौकी प्रभारी के विरूद्ध प्राथमिकी पंजीबद्ध कराने पहुंचे, पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया किंतु थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र के चौकी प्रभारी को बचा लिया और पीड़ित को प्रकरण को आगे न बढ़ाने का परामर्श दिया गया। शायद अभी तक पुलिस अधीक्षक तक प्रकरण नहीं पहुंच पाया है। किंतु इससे पुलिस की छवि एक बार पुनः जन सामान्य के मध्य धूमिल होती दिख रही है।

http://sabkasandesh.com/archives/84054

http://sabkasandesh.com/archives/83907

http://sabkasandesh.com/archives/83991

http://sabkasandesh.com/archives/82638

http://sabkasandesh.com/archives/81944

http://sabkasandesh.com/archives/81704

http://sabkasandesh.com/archives/82159

http://sabkasandesh.com/archives/82186

Related Articles

Back to top button