छत्तीसगढ़

सुरडोंगर में हुआ सात दिवसीय टेनिश बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

केशकाल। नगर पंचायत केशकाल के सुरडोंगर में सात दिवसीय जिलास्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पिताम्बर नाग जिला अध्यक्ष एनएसयूआई कोण्डागाँव, कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल उसेण्डी पार्षद नगर पंचायत केशकाल, विशिष्ट अतिथि पंकज नाग पार्षद नगर पंचायत केशकाल, वसीम मेमन राष्ट्रीय सयोंजक आरटीआई एनएसयूआई, राकेश कुंजाम जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई कोंडागांव, फिरोज मेमन, आवेश अली, मनोज मिश्रा, महेन्द्र चौधरी, की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15 हजार व ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार व ट्राफी आयोजन समिति फ्रेंड्स क्लब केशकाल के तरफ से रखा गया है।

मुख्य अतिथि के पिताम्बर नाग ने उदबोधन देते हुये सुरडोंगर केशकाल फेंड्स क्लब के सुन्दर आयोजन के लिए बधाई दिया और कहा की आप ने हमारे जिला के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए जो क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया है उसके लिए समिति का उत्साहवर्धन व धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता का आयोजन फ्रेंड्स क्लब केशकाल के अध्यक्ष दिनेश ध्रुव, प्रकाश रजक, कन्हैया यादव, बंटी सांडिल्य, हर्ष एवं समिति के समस्त सदस्यों के द्वारा किया गया है।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button