छत्तीसगढ़

विगत दो तीन वर्षो से हमारे ग्राम पंचायत करनकापा में कौशल साहू के घर के पास जल भराव

विगत दो तीन वर्षो से हमारे ग्राम पंचायत करनकापा में कौशल साहू के घर के पास जल भराव हो जाता है जिससे कि यहां के मोहल्ले एवं समस्त ग्रामवासी को यहां पैदल आने जाने में मुश्किल हो गया है और इसके साथ ही साथ गंदगी भी तेजी से बढ़ती जा रही है जिससे की मोहल्ले वासियों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। और मोहल्ले में कई घरों में नल कि सुविधा नहीं है जिससे की वहां पास हेंड पंप नल है उसमे पीने के लिए पानी भरना पड़ता है,जिसके कारण भी चलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और कई लोग पानी ले जाते समय गिर भी गए है।
अतः ग्राम पंचायत करनकापा के सरपंच/उपसरपंच/पंच महोदय/महोदया से निवेदन है कि इस समस्या पर ध्यान केंद्रित करते हुए तत्काल नाली का निर्माण करके जल्द से जल्द समाधान किया जाए जिससे कि समस्त ग्रामवासी को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना न पड़े।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button