छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

एसएमएस तीन ने पाली रिकॉर्ड का रचा नया कीर्तिमान

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र की मॉडेक्स इकाई, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने पाली रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। 20 दिसम्बर को द्वितीय पाली में 21 हीट्स का उत्पादन कर सर्वश्रेष्ठ शिफ्ट रिकॉर्ड बनाने में सफलता पाई। इससे पूर्व एसएमएस-3 ने 18 दिसम्बर, 2020 के रात्रि पाली में 20 हीट्स निर्माण का रिकॉर्ड बनाया था। इस रिकॉर्ड को उन्होंने 20 दिसम्बर को ध्वस्त करते हुए 21 हीट्स का एक नया पाली रिकॉर्ड बना डाला। इस नये पाली आँकड़े में उछाल के साथ ही बीएसपी का एसएमएस-3 अपने मापित उत्पादन क्षमता को हासिल करने में सतत् आगे बढ़ रहा है। इन उपलब्धियों में एसएमएस-3 बिरादरी के साथ ही इसके सहयोगी विभागों ने भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। ज्ञात हो कि एसएमएस-3 द्वारा बार एवं रॉड मिल, वायर रॉड मिल और मर्चेन्ट मिल को बिलेट्स तथा यूनिवर्सल रेल मिल को ब्लूम्स की आपूर्ति की जाती है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button