स्कूली बच्चों ने कोरोना रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया

केशकाल। जिले में कोरेाना की रोकथाम के लिए स्कूली बच्चों ने केशकाल में जन जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 06 नवम्बर 2020 को शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने स्कुल प्रांगण से जन जागरूकता अभियान के तहत मुख्य सडक मार्ग पर रैली निकालकर, नुक्कड नाटक व दीवाल लेखन अभियान चलाकर जन मानस को कोरोना रोकथाम के लिए जन जागृति अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में समस्त कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य श्रीमती अनिता झा के दिशानिर्देश में संपन्न हुआ। आयोजन में समिति के अध्यक्ष व संस्था के शिक्षकगण श्रीमती एमजी एक्का, श्रीमती सूनीती सोनी, अलिसा मिंझ, श्रीमती निधि तिवारी, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती संगिता साहू, सुश्री सुप्रिया, सुश्री पी राठौर, कुमारी निकिता देवांगन, कु. सीमा नेताम, श्रीमती रजनी यादव, श्रीमती मंजू मिश्रा, डी.आर. मंडावी, पी.आर. सलाम, राम सिंह नेताम, अशोक साहू, कमल ठाकुर, दीपक जिंदल, रजनी साहू का विशेष सहयोग योगदान रहा।