छत्तीसगढ़

तेलसी में आज से 19 सितम्बर तक चांदमारी अभ्यास

तेलसी में आज से 19 सितम्बर तक चांदमारी अभ्यास
नारायणपुर 14 सितम्बर 2020 – नारायणपुर जिले में तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं वाहिनी द्वारा वार्षिक चांदमारी अभ्यास की अनुमति चाही गयी है। जिस पर कार्यवाही करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दिनेश कुमार नाग ने सशर्त अनुमति प्रदान करते हुए अनुमति प्रदान की है। आदेश में कहा गया है कि चांदमारी अभ्यास के दौरान कोविड-19 के  संबंध में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करना, चांदमारी के दौरान जवानों में फिजिकल ओर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना, सेनेटाईजा का उपयोग, हाथ धाने के लिए पानी की व्यवस्था मवेशियों और व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक सहित विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखने कहा गया है। इसके साथ ही चांदमारी के दौरान किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने कहा गया है। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button