छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

इंदू आईटी स्कूल में नर्सरी के बच्चों ने इकोफ्रेंडली होली खेली

भिलाई। इंदु आईटी स्कूल में प्री-प्राइमरी, नर्सरी व केजी-2 के नन्हे-मुन्ने बच्चों को होली पर्व की महत्ता का पाठ की जानकारी स्कूल के शिक्षकों ने इन बच्चों को दी। स्कूल प्रांगण में इस पर्व को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इन बच्चों के साथ इकोफ्रेंडली होली मनाई गई। होली गीत व डांस का आनंद एक प्रोजेक्ट के माध्यम से इन बच्चो को होली पर्व की विशेषता को बताया गया। यह त्यौहार खुशहाली का प्रतीक है। आपसी सद्भाव व प्रेम जरुरी है। साथ ही जल संरक्षण के महत्व को भी इन बच्चों को बताया गया। इस आयोजन में स्कूल के डायरेक्टर एस.एम. उमक,मेडम मीनल उमक, यशोवर्धन उमक, स्कूल के प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव ने इन बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button