छत्तीसगढ़

चलो पंचयात चलो वार्ड अभियान के तहत युवा कांग्रेस की बैठक

कोंडागाँव । लोकसभा चुनाव के आते ही युवा कांग्रेस की सक्रियता प्रथम स्थान में रही मंगलवार को राष्ट्रीय  को-आडिनेटर  दुर्गेश रॉय जी प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य जी  जिला अध्य्क्ष विशाल शर्मा  ने बड़े कनेरा मैदान में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की  उन्होंने ने बताया कि हमे एक एक पंचयात में भ्रमण कर पंचयात चलो वार्ड चलो अभियान को पुरजोर ताकत से पुर्ण करते हुवे एक एक व्यक्ति की समस्या सुनना एवं वर्तमान सरकार की नीतियों का लाभ हर व्यक्ति तक पहुचाना जरूरी है इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की कम समय मे जनहित में लिए गये निर्णय को जनता तक पहुंचा कर लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील भी की वही केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जैसे दो करोड़ युवाओं को नोकरी देने के नाम से छला व हर व्यक्ति के खाते में पंद्रह लाख देने का वादा कर छलने को भी घर घर बताने को कहा गया  जिसमें बैठक में  विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र देवांगन महासचिव अंकेश जैन  अमन सागर  नारायणपुर विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम उपाध्यक्ष वरुण सेठिया, वेदबति पोयाम, परनिया पटेल, उमा दीवान  बुधराम नेताम, बंटी भदौरिया, गोकुल मानिकपुरी, लोकमन दीवान, सतीश नेताम , सुमित श्रीवास्तव, लक्ष्मण पांडे, चरण सिंह, कमलेश, सोनसु एवं बूथ स्तरीय  कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button