छत्तीसगढ़

महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान वर्ष 2026-27 के लिए 30 सितम्बर तक अनुशंसाए आमंत्रितकवर्धा

महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान वर्ष 2026-27 के लिए 30 सितम्बर तक अनुशंसाए आमंत्रितकवर्धा, 22 सितंबर 2026। 01 नवम्बर 2024 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने वाले महाराजा प्रवीरचंद्र भजदेव एवं गुण्डाधूर सम्मान वर्ष 2026-27 के लिए 30 सितम्बर 2024 तक निर्धारित प्रारूप में अनुशंसाए आमंत्रित की गई है। महाराजा प्रवीरचद्र भंजदेव प्रतिवर्ष एक खिलाड़ी को दिया जाता है। प्रत्येक अलंकरण में 01 लाख रूपये नगद, अलंकरण फलक, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। महाराजा प्रवीरचंद्र सम्मान उन पात्र खिलाडियों को दिए जाएंगे, जिन्होंने वर्ष 2025-26 (विगत वर्ष) में तीरंदाजी की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (सीनियर वर्ग) या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक, रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। यदि तीरंदाजी में उपरोक्त उपलब्धियों वाले खिलाडी किसी वर्ष नहीं मिले तो इस नियम के जारी होने वाले वर्ष को सम्मिलित करते हुए तीन वर्षों तक तीरंदाजी की राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता या राष्ट्रीय अंतरविश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ी को यह सम्मान देने हेतु चयन के लिए विचार में लिया जाएगा। यदि तीरदाजी में उपरोक्त उपलब्धियों वाले खिलाडी किसी वर्ष नहीं मिले तो उस वर्ष अन्य ऐसे खेल, जिन्हें भारत सरकार युवा कार्य और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय स्तर के खेल अलकरण हेतु विचार क्षेत्र में लेता है, के खिलाडियों को जिन्होंने विगत वर्ष की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (सीनियर वर्ग) या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक रजत पदक या कास्य पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो इस सम्मान हेतु चयन के लिए विचार में लिए जाऐंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button