छत्तीसगढ़

शराब कम पीना शुरू किया तो राज्य सरकार ने ज्यादा शराब पिलाने का बनाया प्लान

शराब कम पीना शुरू किया तो राज्य सरकार ने ज्यादा शराब पिलाने का बनाया प्लान
अजय शर्मा जिला रिपोर्टर
कोरोना वायरस के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते बिजनेस और अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे शराब का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है पश्चिम बंगाल सरकार ने लोगों को ज्यादा शराब पिलाने के लिए खास रणनीति बनाई है लॉकडाउन के दौरान हर राज्य ने केंद्र सरकार से शराब की दुकानें खोलने की अपील की थी और लगभग 60 दिनों के बंदी के बाद जब दुकानें दोबारा खुली तो शराब की दुकानों पर शराब प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा था लेकिन अब लोगों का शराब प्रेम काफी कम हो गया है कई राज्यों में अब शराब की बिक्री काफी कम हो चुकी है जिसे लेकर राज्य सरकार चिंता में है। इसी का तोड़ बंगाल सरकार ने निकाला है। पश्चिम बंगाल सरकार ने शराब बिक्री में भारी गिरावट को देखते हुए शराब पर लगने वाले टैक्स में 30% की भारी भरकम कमी की है। जिससे शराब की कीमतें काफी कम हो गई है सरकार का मकसद है कि शराब सस्ती होने से लोग जायदा शराब पिएंगे और सरकार को टैक्स मिलेगा राज्य में शराब की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज करने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। देखना है कि शराब प्रेमी सरकार के इस कदम का कितना समर्थन करते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button