छत्तीसगढ़

बदमाशों पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार हथियार (चापड़/चाकू) लेकर आम जनता को डराने-धमकाने वाले दो अलग-अलग मामलों में 02 आरोपी राजा बाबू श्रीवास गिरफ्तार l

बदमाशों पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार हथियार (चापड़/चाकू) लेकर आम जनता को डराने-धमकाने वाले दो अलग-अलग मामलों में 02 आरोपी राजा बाबू श्रीवास गिरफ्तार l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकंडा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के तहत दो अलग-अलग मामलों में धारदार हथियार लहराकर आतंक फैलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है :
मामला 01 (अपराध क्रमांक 1325/2026):
आरोपी का नाम: राजा बाबू श्रीवास पिता श्री राम श्रीवास, उम्र 30 वर्ष, निवासी- बड़ी कोनी पानी टंकी के पास, थाना कोनी, बिलासपुर
जब्ती: आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चापड़
मामला 02 (अपराध क्रमांक 1328/2026):
आरोपी का नाम: पूरन नेताम उर्फ बड़े छोटे पिता नंदू नेताम, उम्र 23 वर्ष, निवासी- दुर्गा नगर लिंगियाडीह, सरकंडा, बिलासपुर
जब्ती: आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार बड़ा चाकू जप्त किया गया.
विवरण: मुखबिर की सूचना पर अशोक नगर राजस्व कालोनी चौक मेन रोड सरकंडा के पास एवं चिंगराजपारा सूर्या चौक सरकंडा के पास आरोपी हाथ में धारदार चापड़ एवं चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था. घेराबंदी कर दोनो आरोपियों को पकड़े जाने पर वैध कागजात नहीं मिलने के कारण हथियार जप्त कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जहाँ से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है l

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button