थाना सिटी कोतवाली: शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी किशन यादव फरार, अंकित रजक को थाना सिटी कोतवाली ने किया गया गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली: शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी किशन यादव फरार, अंकित रजक को थाना सिटी कोतवाली ने किया गया गिरफ्तार |
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार |
नाम आरोपी :- 1. अंकित रजक पिता स्व. संतोष रजक उम्र 22 वर्ष साकिन मधुबन रोड दयालबंद थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)
मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजेश टुटेजा पिता स्व रामशरण टुटेजा उम्र 60 वर्ष निवासी पंजाबी कालोनी दयालबंद बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.08.26 शाम 07.30 बजे मधुबन शराब भट्टी के पास आरोपी किशन यादव एवं अंकित रजक के द्वारा प्रार्थी के पुत्र मोहनीश दुटेजा से शराब पीने के लिये पैसा मांगने पर नहीं देने से मधुबन शराब भट्टी के पास अरोपीगणों के द्वारा हाथ, मुक्का एव लात से मारपीट किये थे। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में, अपराध क्रमांक 499/26 धारा 296, 119 (1), 115 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपीगण घटना दिनांक से फरार थे आरोपी किशन यादव पिता रामायण यादव उम्र 30 वर्ष निवासी करबला कुम्हारपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. को दिनांक 07.09.26 गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं उसके साथी आरोपी अंकित रजक जो घटना दिनांक से फरार था, जिसे दिनांक 15.09.26 को घेराबंदी कर दयालबंद से पकडा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया है प्रकरण में आरोपी अंकित रजक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है ।




