छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

ट्राफिक पुलिस ने उल्टा दिशा से आने वाले और नो पार्किग में खड़े वाहनो के विरूद्ध की कार्यवाही

265 वाहन चालको के विरूद्ध आज की गई चालानी कार्यवाही

भिलाई। प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार एवं गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियम का पालन नही करने वाले 265 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही तथा 114 वाहनो में चस्पा की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग में नो पार्किग एवं विपरीत दिशा से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही के सक्त निर्देश  दिये गये है जिसके परिपालन में यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही के साथ भविष्य के लिए समझाईस भी दी गई। नो पार्किग में खडी वाहनों से असुविधा के साथ साथ प्राण घातक दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। यातायात अधिकारियों द्वारा विपरीत दिशा से वाहन चालन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही की गई एवं नो पार्किग में खडे वाहन चालकों के विरूद्ध बाईक पेट्रोलिंग तथा हाईवे पेट्रोलिग द्वारा पावर हाउस, भिलाई 03, चन्द्रामौर्या चौक से सुपेला चौक तक, आकाशगंगा मार्केट, इंदिरा मार्केट, बस स्टेण्ड दुर्ग में नो पार्किग में रखे वाहनों के विरूद्ध चस्पा की कार्यवाही की गई। ऐसे वाहन जिसमें यातायात पुलिस द्वारा चस्पा किया जाता है उन्हें 03 दिवस के भीतर यातायात थाना सुपेला में आकर चालान पटाने हेतु निर्देशित किया गया है और जो वाहन चालक 03 दिवस के अंदर चालान नहीं जमा करते उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। इसी प्रकार नो पार्किग में खडी दो पहिया वाहनों को क्रेन के माध्यम से यातायात थाना सुपेला लाने के पश्चात कार्यवाही कर चालान किया जा रहा है एवं वाहन चालकों को समझाईस दी जा रही है कि वे अपने वाहन को निर्धारित पार्किग स्थान पर ही खडा करें।

यातायात उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने शहर के लोगो से अपील की है वे यातायात नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाये ताकि स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरो को भी सुरक्षित चलने दे। आम जनता मार्केट में बने निर्धारित पार्किग में ही वाहन खडा करें।

Related Articles

Back to top button