खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

निगम, पुलिस और बीएसपी प्रशासन नही लगाने दे रहा है साप्ताहिक सब्जी मार्केट

आक्रोशित सब्जी व्यापारियों ने किया निगम के सामने धरना प्रदर्शन

प्रशासन नही दिया परमीशन तो अब ये करेंगे सामूहिक आत्मदाह

BHILAI:-आकाशगंगा साप्ताहिक फुटकर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व मे निगम के मुख्य कार्यालय के समक्ष सब्जियां रखकर प्रदर्शन किये। कोविड 19 मे जब तमाम मार्केट, शराब भट्टी व दुर्ग, भिलाई, कुम्हारी की थोक सब्जी मंडी खुल सकती है तो हम साप्ताहिक बाजार लगाने वाले 22 से अधिक जगहों पर लगने वाला बाजार आखिर क्यों नही लग सकता। निगम, बीएसपी और पुलिस हमारे बाजार को लगने नही दे रही है, आज बोरिया मार्केट में हम सुबह बाजार लगाने गये थे तो ये तीनो डिपार्ट वाले हमे वहां से खदेड़ दिये। पिछले चार माह से सभी साप्ताहिक सब्जी बाजार के व्यापारी आर्थिक तंगी की मार झेल रहे है। हमने अपनी फरियाद कलेक्टर से भी की है, कलेक्टर ने हमे निगम आयुक्त ऋृतुराज रघुवंशी से संपर्क करने कहा लेकिन आज गेट पर घंटो प्रदर्शन करने के बाद निगम आयुक्त को निगम कार्यालय में होने के बावजूद भी हमसे भेंट नही किये। अंतत: अध्यक्ष एवं उनका एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त अशोक द्विवेदी से मिला। अशोक द्विवेदी ने स्पष्ट लहजे में कह डाला कि शासन के मापदंड में हम बंधे हुए है, आप लोगों के बारे में जो भी निर्णय हो वह कलेक्टर करेंगे। आपके आवेदन को निगम कलेक्टर कार्यालय भेज देगा और आप कलेक्टर से ही मिलने का सलाह दे डाली और कहने लगे कि वही आपके समस्याओं का समाधानकरेंगे। सब्जी व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन हमें सिर्फ फुटबाल की तरह नचा रहे है, इधर से उधर किक मार रहे है। इन सब्जी व्यापारियों ने एकदम तल्ख लहजे में कहा कि  यदि प्रशासन हमारी समस्याओं का शीघ्र निदान नही करेगा तो हम निगम के सामने चक्का जाम करेंगे या नही तो सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे।

आकाशगंगा साप्ताहिक फुटकर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह और प्रमोद शाह ने कहा कि समाचार पत्र में छपे समाचार को देखकर कि आज बोरिया मार्केट लगेगा इसके कारण हम लोग बड़ी मात्रा में हरी सब्जी खरीद लिये और बोरिया मार्केट में लगाने पहुंचे तो पुलिस, बीएसपी और निगम के लोग हमें सब्जी मार्केट नही लगाने दिये। हम सभी सब्जी विक्रेताओं का हजारों का इसके कारण नुकसान हुआ है। आखिर हम क्या करें। हम कहां सब्जी बेचेंगे। आज हमारे पास गर्वनमेंट द्वारा दिया गया वेंडर कार्ड है, उसके बाद हमें  सब्जी नही बेचने दिया जा रहा है, और बाकी दूसरा धंधा करने वाले सब आज सब्जी कहीं भी लगाकार ऊंचे दामों में बेंच रहे है, उनको कोई कुछ नही बोल रहा है, हम अधिकृत है तो हमें बेचने नही दिया जा रहा है।

शराब दुकान सहित सभी दुकाने खुल रही है लेकिन हमारे साथ शासन प्रशासन सौतेला व्यवहार  क्यों कर रहा है। हम और हमारा परिवार भूखे मरने के कगार पर है। यदि शासन प्रशासन हमारी समस्याओं पर ध्यान नही दिया तो अब हम आत्मघाती कदम उठाने मजबूर हो रहे है।

उपायुक्त का कर दिये घेराव, आधा घंटा रहे कार मे ंफंसे, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हुए रवाना

निगम के रवैय्ये से नाराज सब्जी विक्रेताओं ने आज निगम के उपायुक्त अशोक द्विवेदी को लंच के लिए कार से घर जाते समय घेर लिये उन्हें निगम के मुख्य द्वारा से जाने नही दिये, इनका कहना था कि पहले आप हमारा फैसला किजिए कि साप्ताहिक बाजार लगेगा कि नही उसके बाद ही हम जाने दिये। इसके कारण आधा घंटा बाद पुलिस की हस्तक्षेप के बाद अशोक द्विवेदी लंच के लिए जा सके।

Related Articles

Back to top button