Uncategorized

छत्तीसगढ़ राज्य में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले सूची में पुनः संशोधन करके मरवाही को किया गया ऑरेंज जोन में शामिल

रविशंकर कैवर्त/चंद्रसेन पाटसकर
जिला — गौरेला पेन्ड्रा मरवाही
छत्तीसगढ़
सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

छत्तीसगढ़ राज्य में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले सूची में पुनः संशोधन करके मरवाही को किया गया ऑरेंज जोन में शामिल

रायपुर को किया गया ग्रीन जोन में शामिल

रायपुर। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की

 

 

दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनरू वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 25 मई की स्थिति के आधार पर नया वर्गीकरण किया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन

 

 

किया जाएगा। विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों की ओर से घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेनमेंट जोन की सूची भी जारी की है। प्रदेश में 25 मई की स्थिति में कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या 95 है। जिसमें गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के विकासखण्ड मरवाही को संशोधित करके ग्रीन जोन से ऑरेंज जोन में शामिल कर दिया गया हैं ।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button