देश दुनिया

कोरोना वायरस फ्री गोवा में मिले 8 पॉजिटिव केस, मचा हड़कंप | 8 new Corona virus positive cases found in Goa | nation – News in Hindi

कोरोना वायरस फ्री गोवा में मिले 8 पॉजिटिव केस, मचा हड़कंप

गोवा में एक महीने के बाद कोरोना का कोई मामला सामने आया है.

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री राणे ने कहा कि मुंबई में 14 दिनों तक पृथकवास में रहने के बाद गुरुवार को चालक दल के सदस्य राज्य में पहुंचे.

पणजी. गोवा (Goa) के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि एक महीने से अधिक समय तक कोविड-19 (Covid-19) से मुक्त रहने के बाद पिछले दो दिनों में गोवा में संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति एक जहाज के चालक दल का सदस्य है.

राणे ने कहा कि जहाज पर तैनात रहे एक व्यक्ति को गुरुवार को त्वरित जांच में संक्रमित पाया गया और उसका नमूना पूर्ण पुष्टि के लिए एक प्रयोगशाला में भेजा गया है. इससे पहले राज्य में सात लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, जिनमें एक ही परिवार के पांच सदस्य और एक वर्षीय एक लड़की शामिल है.

गोवा में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, राज्य में 8 केस पॉजिटिव आए हैं. ये सभी लोग राज्य के बाहर से गोवा के हैं.

मुंबई से गोवा पहुंचे हैं चालक दल के सदस्य
राणे ने कहा कि मुंबई में 14 दिनों तक पृथकवास में रहने के बाद गुरुवार को चालक दल के सदस्य राज्य में पहुंचे. उन्होंने ट्वीट किया गोवा के निवासी जो 14 दिनों से मुंबई में पृथकवास में थे, मुंबई में जांच में संक्रमित नहीं पाए जाने के बाद आज सुबह गोवा पहुंचा.

उन्होंने कहा, ‘‘उनके आगमन पर, उनकी ट्रूयूनेट (तीव्र) के माध्यम से जांच की गई और उनकी प्रारंभिक नमूने की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है. हालांकि, पूर्ण पुष्टि के लिए उनके नमूने को जीएमसी (गोवा मेडिकल कॉलेज) के विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है.

13 मई को हुई थी 7 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि
सात लोगों को बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था. राणे ने कहा कि तीन महिलाओं सहित सात लोगों को कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए निर्धारित अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सात रोगियों में गोवा के एक ही परिवार के पांच सदस्य और उनका चालक शामिल है, जो मुंबई से यहां आए थे.

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए परिवार के पांच सदस्यों में से एक वर्षीय एक लड़की भी शामिल है. अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाया गया सातवां व्यक्ति एक ट्रक चालक है, जो हाल ही में गुजरात से सामान की आपूर्ति करने यहां आया था.

3 अप्रैल को सामने आया था आखिरी केस
गोवा में इससे पहले कोविड-19 का आखिरी मामला तीन अप्रैल को सामने आया था. गोवा में पहले सामने आए कोविड-19 के सभी सात रोगियों के ठीक होने के बाद एक मई को राज्य को ग्रीन जोन घोषित किया गया.

ये भी पढ़ेंः-
कोविड-19 के बाद भारत पर मंडराया हाथियों से फैलने वाली बीमारी का खतरा, PETA ने चेताया

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 14, 2020, 8:41 PM IST



Source link

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button