छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

जिला पुलिस ने किया सराहनीय कार्य, जरूरतमंदों को बांटे खाद्य सामग्री

भिलाई। एक ओर कोरोना को हराने पूरा देश अपने स्तर पर कार्य कर रहा है। वहीं दूसरी ओर हमारे पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी दिन रात एक कर लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में दुर्ग जिला पुलिस द्वारा जरूरतमंदों को फुड पैकेट्स का वितरण किया जा रहा है।
भिलाई दुर्ग शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला, भिलाई नगर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश ध्रुव सहित अन्य अधिकारियो व कर्मचारियों द्वारा यह नेक पहल की जा रही है। इन पुलिस अधिकारियों द्वारा आज दोपहर को नया बस स्टैंड दुर्ग, सेक्टर 06 भिलाईनगर, कलेक्टोरेट आदि इलाको में जरूरत मंदो को फुड पैकेट्स का वितरण किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button