छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

जनसुरक्षा को लेकर आस्था जन सेवा समिति एक और कदम,मुख्यमंत्री राहत कोष मे जमा किये सहयोग राशि

पाटन—विश्व भर में महामारी का रूप ले चुका है कोरोना वायरस, जिनके कारण समुचे भारतवर्ष में लाकडाउन किया गया है वही इससे छत्तीसगढ़ राज्य भी अछूता नहीं है, इस तरह से समस्याओ निपटने व जनसुरक्षा को लेकर आस्था जन सेवा समिति तरीघाट भी आगे आया है, और समिति के सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से पीड़ित लोगों की सहायता व मदद पहुचाने हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में ग्यारह हजार रुपए जमा किये,ताकि इस गंभीर हालात से निपटा जा सके,आस्था जन सेवा समिति के सचिव सुनील सिन्हा ने बताया की वैश्विक महामारी से बचाव एवं  कोरोना पीड़ितों  की मदद हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के आह्वान पर आज समिति की ओर से 11000/- रूपये  राशि राहत कोष मे जमा की गई l अन्य संगठन से भी अनुरोध किया जाता है की इस पुनीत कार्य मे अपना सहयोग प्रदान करें l इस अवसर पर समिति के  अध्यक्ष डॉ छत्रपाल सिंह साहू, उपाध्यक्ष अनिल टंडन,कोषाध्यक्ष नारायण साहू,सचिव सुनील सिन्हा, संयुक्त सचिव नरेंद्र सिन्हा, संरक्षक दौलत सिन्हा, अशोक साहू,तोरण लाल सिन्हा  गजेंद्र साहू,सुरेश सिन्हा,यशवंत सिन्हा, तेमन साहू,जीवन लाल यादव ,विवेक साहू मौजूद रहे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button