छत्तीसगढ़
12 जुलाई रविवार को कोटा में 3 घंटे बिजली कटौती, टाउन-1 फीडर प्रभावित, नई लाइन लगाने के कारण सुबह 9 से 12 बजे तक पड़ावपारा, सुदनपारा सहित क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

12 जुलाई रविवार को कोटा में 3 घंटे बिजली कटौती, टाउन-1 फीडर प्रभावित, नई लाइन लगाने के कारण सुबह 9 से 12 बजे तक पड़ावपारा, सुदनपारा सहित क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट
कोटा, बिलासपुर
विद्युत विभाग ने कोटा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की सूचना दी है।
विभाग के अनुसार दिनांक 12/07/2026 रविवार को कोटा सबस्टेशन से निकलने वाली टाउन-1 फीडर की विद्युत आपूर्ति तहसील कार्यालय के पास नई विद्युत लाइन स्थापित करने के कार्य के कारण बंद रहेगी।
बिजली बंद रहने का समय: प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र: पड़ावपारा, सुदनपारा, रेस्ट हाउस, मेन रोड कोटा
विद्युत विभाग ने कहा कि कार्य पूर्ण होने के पश्चात विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से आवश्यक तैयारी कर सहयोग करने की अपील की गई है।