केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की मांग: 2030 तक बिलासपुर जंक्शन को बनाया जाए “मेगा टर्मिनल”, अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, कोचिंग टर्मिनल क्षमता विस्तार से उत्तर छत्तीसगढ़ के लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा, नए प्लेटफॉर्म और ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव l

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की मांग: 2030 तक बिलासपुर जंक्शन को बनाया जाए “मेगा टर्मिनल”, अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, कोचिंग टर्मिनल क्षमता विस्तार से उत्तर छत्तीसगढ़ के लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा, नए प्लेटफॉर्म और ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव l
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर/नई दिल्ली, 08 जुलाई 2026
आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से बिलासपुर जंक्शन को “कोचिंग टर्मिनल क्षमता विस्तार योजना 2030” यानी मेगा टर्मिनल विकास योजना में शामिल करने की मांग की है।मंत्री साहू ने 8 जुलाई 2026 को लिखे पत्र क्रमांक MoS/H&UA/VIP/2026/217 में कहा कि बिलासपुर जंक्शन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मध्य भारत का प्रमुख रेल केंद्र है। रेल मंत्रालय वर्ष 2030 तक देश के प्रमुख रेलवे टर्मिनलों के विकास के लिए मेगा टर्मिनल योजना पर काम कर रहा है। इस योजना में बिलासपुर जंक्शन को शामिल करना बेहद जरूरी है।
पत्र में क्या मांग की गई:बुनियादी विस्तार :
बिलासपुर में अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, पिट लाइन, स्टेबलिंग लाइन और कोचिंग यार्ड का विस्तार किया जाए।नई ट्रेनें: विस्तार के बाद अधिक संख्या में प्रारंभिक रेलगाड़ियों का संचालन संभव होगा।लाखों यात्रियों को लाभ: इससे बिलासपुर सहित पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के लाखों रेल यात्रियों को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।मंत्री तोखन साहू ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि बिलासपुर जंक्शन को इस योजना में सम्मिलित कराने और आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की – 2030 तक बिलासपुर जंक्शन बने मेगा टर्मिनल। नए प्लेटफॉर्म और ट्रेनों से उत्तर Cg के यात्रियों को होगा फायदा।
बिलासपुर जंक्शन बनेगा देश का बड़ा रेल हब! तोखन साहू ने केंद्र से की मांग – कोचिंग टर्मिनल विस्तार योजना में शामिल हो बिलासपुर।


