छत्तीसगढ़

थाना सकरी जिला बिलासपुर दिनांक 15-11-2026, अपराध क्रमांक – 1050/2026 धारा– 303(2) BNS,सकरी पुलिस को चोरी के मामले मे मिली सफलता

थाना सकरी जिला बिलासपुर दिनांक 15-11-2026, अपराध क्रमांक – 1050/2026 धारा– 303(2) BNS,
सकरी पुलिस को चोरी के मामले मे मिली सफलता

आरोपी के कब्जे से चोरी गए लोहे का रेलिंग लंबाई 12 मीटर कीमती 36000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर क्र सीजी 10 एए 8341 को किया गया जप्त आरोपी को गिरफतार कर विविधवत कार्यवाही की गई
आरोपी – गोपी साहू पिता संतोष साहू उम्र 20 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास वार्ड नंबर 01 सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14-11-2026 को प्रार्थी प्रसाद पंडा, पिता श्री बिभूदास पंडा, उम्र 32 वर्ष, ग्राम डेराडीह, थाना डेराबिस, जिला केंद्रपाड़ा (उड़ीसा) हाल मुकाम बी एन. सिटी लोखण्डी, ब्लॉक तखतपुर, जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिर्पोद दर्ज कराया कि दिनांक 14/11/2026 के सुबह 10/30 से 11/00 बजे बीच सैदा तिवारी पारा सैदा एनएच किनारे लगे लोहे का रेलिंग लगभग लंबाई 12 मीटर कीमती 36000/ रूपये को किसी ट्रेक्टर द्वारा चोरी कर ले गया है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गोपी साहू पिता संतोष साहू उम्र 20 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास वार्ड नंबर 01 सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को पकडा गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए शतप्रतिशत मशरूका लोहे की रेलिंग लंबाई 12 मीटर कीमती 36000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर क्र सीजी 10 एए 8341 को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफतार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button