वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान, नेवरा मंडल में मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न l

वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान, नेवरा मंडल में मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न l
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l नेवरा मंडल में मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकरी के अंतर्गत नेवरा मंडल में वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मताधिकार है। प्रत्येक नागरिक के वोट का सम्मान और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पहुंचकर जनता के बीच जागरूकता लाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश सचिव आत्मजीत सिंह मक्कड़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी और मतदाता सूची की पारदर्शिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मुन्ना श्रीवास ने कहा कि वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के माध्यम से कांग्रेसजन जनता के बीच पहुंचकर लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के प्रति जागरूकता पैदा कर रहे हैं।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवबालक कौशिक ने संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।
मंडल अध्यक्ष मनोज यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कांग्रेसजनों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश बाजपेयी, सेक्टर अध्यक्ष किशोर लहरें, रामप्रताप सिंह, सुशील वर्मा, बुधराम साहू, शत्रुहन यादव, उमेंद्र सिंह श्याम, राजकुमार बंजारे पूर्व सरपंच, तुलाराम, भोलू, भगत राम, महेतरू, ननका, सुख चेन, उज्या, कैस लाल, सेवक, भक्कू, संकेत बाई, रीता दास, संतोषी देवी, अर्चना, केरा, बोधनि बाई, आँचल कश्यप, सिया देवी, संतरा बाई, दुखनी, भगवत, संतोष कश्यप, बाई, जोगेन्द्र, सतराम, चिताराजेंद्र अनंत, रामचंद्र बंजारे, यात्रे खांडे, जनक बंजारे, लल्लू यादव, धनीराम कुर्रे, अवधेश कश्यप, देवेंद्र कश्यप, गबरू भास्कर, देवसिंह बंजारे, अनुज राम, मालिक राम, मंगलू , रामू कश्यप, अलकु बंजारे सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




