छत्तीसगढ़

मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम संपन्न, घुटकू मंडल एवं गनियारी मंडल में हुआ जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम संपन्न, घुटकू मंडल एवं गनियारी मंडल में हुआ जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकरी द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम आज घुटकू मंडल एवं गनियारी मंडल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, मंडल अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों, बीएलए, बूथ अध्यक्षों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव आत्मजीत सिंह मक्कड़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकरी अध्यक्ष अमित साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष बिहारी देवांगन, प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस श्याम मूरत कौशिक, शेखर जायसवाल, डीकेश डहरिया एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश सिंह ठाकुर, आत्मजीत सिंह मक्कड़, अमित साहू, श्याम मूरत कौशिक, डीकेश डहरिया एवं दिनेश कौशिक ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने जन चौपाल एवं जन संवाद के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुनने, संगठन को मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता :
दिनेश यादव (मंडल अध्यक्ष), नरोत्तम पटेल, लव नायक, राजमणि गढ़ेवाल, लक्ष्मण वर्मा (सरपंच), देवी प्रसाद कौशिक, अशोक पांडे, बद्री विशाल गुप्ता, मेला राम वर्मा, मनोहर वर्मा, संत वर्मा, योगेश देवांगन, राजू वस्त्राकार, बादल पटेल, रमाशंकर कौशिक, जसपाल राज, कीर्ति गुप्ता, अजय गुप्ता, ईश्वर केवट, अमृत जायसवाल, कृष्णा सोनी, भारत गौवरहा, योगेश लोनिया, नेहा सोंचे, योगेंद्र भोई, संजय गंधर्व, अनिल यादव, धनीराम, तरुण भोई, राजकुमार कैवर्ट, नंदकुमार पटेल, सीताराम पटेल, राधेश्याम, कंचन यादव, पायल देवांगन, संतोषी साहू, कौशिक, रूपनारायण पटेल, शिवेंद्र यादव, छबिलाल पटेल, रमेश पटेल, जयंत यादव, मुकेश भोई, दिलीप यादव, साहिल यादव, सिद्धांत वर्मा, लक्की वर्मा, मुकेश वर्मा, प्रज्वल मिश्रा एवं श्रवण सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में पंचायत अध्यक्ष, बीएलए, बूथ अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button