छत्तीसगढ़

थाना सिटी कोतवाली की कार्यवाही l

थाना सिटी कोतवाली की कार्यवाही l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
1> नबालिग बालिका को आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने घर लेजाकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
नाम आरोपी
01.- राज केंवट पिता सुरेश केंवट उम्र 20 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के सामने कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.।
विवरण :- प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोट दर्ज करायी कि प्रार्थिया की पुत्री बीना बताये कहीं चली गयी है जो घर वापस नहीं आने पर दिनांक 11.11.26 को थाना रिपोर्ट कराने आ रहे थे कि रास्ते में फोन आया कि उसकी नाबलिग बेटी घर वापस आ गयी है मां के द्वारा अपनी पुत्री से पुछ-ताछ करने पर राज केंवट जो कतियापारा बिलासपुर का रहने वाला है उसे तीन साल से इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान होना एवं एक-दुसरे से फोन के माध्यम बातचीत करना बतायी। राज केंवट के द्वारा अपनी वाहन एक्टिवा से स्मृति गार्डन सरकण्डा, खुंटाघाट घुमाने ले जाया करता था, दिनांक 07.02.26 को राज केंवट के द्वारा पहली बार अपने घर कतियापारा लेजाकर शारीरिक संबंध बनाया था, उसके बाद 03-04 बार शारीरिक संबंध और बनाया है दिनांक 05.11.26 को अपने घर कतियापारा में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया है प्रार्थी के थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट पर दिनांक 13.11.26 थाना सिटी कोतवाली में अपराध कमांक-683/26 धारा 65 (1) बीएनएस, 4, 6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था। घटना की सूचना श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को दिया गया के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपी राज केंवट पिता सुरेश केंवट उम्र 20 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के सामने कतियापारा को दबिश देकर पकडा गया, आरोपी को थाना लाकर आरोपी से पुछताछ करने पर दिनांक घटना समय को अपराध करना स्वीकार किया है अपहृता का कथन लिया गया जो अपने कथन में नबालिग जानते हुए शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया है। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवित कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button