प्रतापपुर–भगतपुर–निगापुर मार्ग का कायाकल्प, आवागमन हुआ सुगम

प्रतापपुर–भगतपुर–निगापुर मार्ग का कायाकल्प, आवागमन हुआ सुगम
लोक निर्माण विभाग की पहल से सड़क की बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली राहत
कवर्धा, 20 अक्टूबर 2026। कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत प्रतापपुर–भगतपुर–निगापुर मार्ग पर डब्लूबीएम कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे ग्रामीणों में आवागमन सुगम हुआ है। इस मार्ग की स्थिति पहले खराब थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने के कारण ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बारिश के दौरान इस मार्ग से गुजरना चुनौतीपूर्ण हो जाता था।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर ग्रामीणों की आवागमन संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के पुनर्निर्माण की स्वीकृति के बाद मार्ग को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया गया। वर्तमान में मार्ग पर डब्लूबीएम कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हुआ है।
सड़क की स्थिति में आए इस बदलाव से स्थानीय ग्रामीणों, दोपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को राहत मिली है। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों के दैनिक आवागमन में सुविधा होगी तथा क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह कार्य क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।


