देश दुनिया

पंजाब में DC के गनमैन ने पत्नी-बेटों को गोली मारी; फिर खुद किया सुसाइड, घटना में एक बेटे की मौत, पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर

पंजाब के मानसा में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई. जब यहां पंजाब पुलिस के एक जवान ने सरकारी गन से पत्नी और दो बेटों पर फायरिंग कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारी और सुसाइड कर लिया. वहीं दूसरी तरफ गोलीबारी की घटना में पुलिसकर्मी के एक बेटे की मौत हो गई है. जबकि पत्नी और एक अन्य बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें इलाज के लिए बठिंडा एम्स रेफर किया गया है. इस पूरी घटना ने सबको चौंका दिया है.

SSP मानसा वैभव चौधरी मौके पर पहुंचे
यह पूरी घटना मानसा के वार्ड नंबर 5 की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम के साथ-साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. जिला SSP वैभव चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घटना की तफ्तीश की. उन्होंने बताया कि शुरुवाती जांच में यही पता चलता है कि पारिवारिक विवाद के चलते पंजाब पुलिस जवान ने यह कदम उठाया और परिवार पर फायरिंग की. इसके बाद खुद को भी गोली मार ली और जान दे दी. जिस सरकारी गन से घटना को अंजाम दिया गया. वह घर पर ही मिली है. जिसे फोरेंसिक जाँच के लिए भेजा गया है.जानकारी मिल रही है कि परिवार पर फायरिंग करने और खुद सुसाइड करने वाला यह पुलिस जवान मानसा डिप्टी कमिश्नर के गनमैन के रूप में तैनात था. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आखिर पुलिस जवान ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया? घटना से पहले ऐसा क्या हुआ था जिसके चलते उसने पत्नी और दोनों बेटों को गोली मार दी. इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया. पुलिस जांच के आधार पर आगे की बनती कार्रवाई करेगी.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button