बिल्हा पुलिस का स्थायी वारंटी पतासाजी पर विशेष अभियान, 02 स्थायी वारंट किया गया तामिल।

बिल्हा पुलिस का स्थायी वारंटी पतासाजी पर विशेष अभियान, 02 स्थायी वारंट किया गया तामिल।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट
स्थायी वारंटी बाबा का वेशभूषा धारण कर लुक लिप रहा था।
स्थायी वारंटी के मतदाता परिचय पत्र से की गयी पहचान।
01 हफ्ते के भीतर 06 स्थायी वारंट की तामिली।
नाम स्थायी वारंटी – 1.मनोज टण्डन पिता सालिक टण्डन उम्र 33 वर्ष निवासी इन्द्रपुरी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
2. जगदीश बाधे पिता सीताराम बांधे उम्र 50 वर्ष निवासी देवकिरारी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को आपरेशन बाज के तहत् स्थायी वारंट तामिल करने निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर स्थायी वारंटी की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान मारपीट के स्थायी वारंटी जगदीश बाधे विगत 02 वर्ष से बाबा का वेशभूषा धारण कर अन्यत्र गांव मे विचरण कर भीक्षा मांगकर जीवन यापन कर था जो बाबा बन जाने से गांव मे भी पहचान नही आ रहा था जिसके बारे मे ग्राम सरपंच से मतदाता परिचय पत्र की जानकारी प्राप्त कर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 17.10.2026 को जगदीश बांधे बाबा का वेशभूषा धारण किये रेल्वे स्टेशन बिल्हा मे घूम रहा था जिसे परिचय पत्र के फोटो से मिलान करने पर जगदीश बांधे पता चलने पर थाना लाया गया तथा 01 अन्य स्थायी वारंटी मनोज टण्डन आबकारी के मामले मे इन्द्रपुरी तिफरा से पतासाजी कर दोनो स्थायी वारंटी को माननीय न्यायायल पेश किया गया है। आगे भी स्थायी वारंटी तामिली लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, आरक्षक 886 प्रताप साहू का विशेष योगदान रहा।


