तलवार लहराकर लोगो को डराने वाले आरोपी इन्द्रकुमार साहू उर्फ इन्दु उर्फ बिट्टू साहू को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार

तलवार लहराकर लोगो को डराने वाले आरोपी इन्द्रकुमार साहू उर्फ इन्दु उर्फ बिट्टू साहू को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार किया गया जप्त, आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
नाम आरोपीगण – इन्द्रकुमार साहू उर्फ इन्दु उर्फ बिट्टू साहू पिता सतीश साहू उम्र 27 साल निवासी पुराना बाजार के पास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर ।
विवरण- दिनांक 17/10/2026 के रात्रि को मुखबीर सूचना मिला कि सकरी निवासी बिट्टू साहू सकरी महामाया मंदिर के पास लोहे का तलवार लहराते हुये लोगो को डरा धमका रहा है। मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देख हुए तत्काल आरोपी को गिरफतार कर कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय सिंदे द्वारा थाना स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, मुखबीर के निशानदेही पर सकरी महामाया मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी इन्द्रकुमार साहू उर्फ इन्दु उर्फ बिट्टू साहू पिता सतीश साहू उम्र 27 साल निवासी पुराना बाजार के पास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को गिरफतार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना – सकरी, जिला– बिलासपुर दिनांक 18-10-2026
अपराध क्रमांक- 970/2026 धारा – 25,27 आर्म्स एक्ट


