छत्तीसगढ़
तखतपुर ग्राम पंचायत नेवरा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक करगी रोड नेवरा समिति में खरीफ ऋण वितरण: 6 माह में 762 किसानों को 1.93 करोड़ से अधिक का ऋण`

तखतपुर ग्राम पंचायत नेवरा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक करगी रोड नेवरा समिति में खरीफ ऋण वितरण: 6 माह में 762 किसानों को 1.93 करोड़ से अधिक का ऋण`
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट।
करगी रोड कोटा। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर, शाखा करगी रोड द्वारा खरीफ ऋण वितरण की जानकारी दिनांक 01/04/2026 से 30/09/2026 तक जारी की गई है।
बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति नेवरा में इस अवधि में कुल 762 कृषकों को ऋण वितरित किया गया है।
विवरण इस प्रकार है –
- लघु कृषक: कुल संख्या 655 किसान — नगद ₹81,02,000.00, वस्तु ₹37,72,136.50, बीमा ₹1,07,905.83, कुल योग ₹1,19,82,042.33
- दीर्घ कृषक: कुल संख्या 107 किसान — नगद ₹51,27,000.00, वस्तु ₹22,41,847.50, बीमा ₹40,537.33, कुल योग ₹74,09,384.83
कुल योग (लघु + दीर्घ): कुल 762 कृषक, नगद ₹1,32,29,000.00, वस्तु ₹60,13,984.00, बीमा ₹1,48,443.16, कुल योग ₹1,93,91,427.16 (एक करोड़ तिरानवे लाख इक्यानवे हजार चार सौ सत्ताईस रुपए)
किसानों ने बैंक द्वारा समय पर खाद-बीज के लिए नगद एवं वस्तु ऋण मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।


