प्रनुषा हेल्थ केयर द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

प्रनुषा हेल्थ केयर द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण ।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट।
स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में अग्रणी संस्था प्रनुषा हेल्थ केयर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को यादव भवन, खमतराई, रानी दुर्गावती नगर, सेक्टर-58, बिलासपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया शिविर में क्षेत्रीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में शिविर में क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया ।
इस दौरान निःशुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया ।
आयोजक समिति ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना है जिसकी सराहना स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला जी व उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने करी ।
शिविर को सफल बनाने में वार्ड पार्षद श्रीमती कमला पुरषोत्तम पटेल, स्वयं सेवी लोकेश पटेल, अंकित पटेल, भुवन पटेल, प्रियांशु पटेल, सुमित, नितिन, चन्दन, राजवीर, उज्जवल कौशिक एवं चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वयंसेवकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
प्रनुसा हेल्थ केयर की सचिव व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ तृप्ति ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आम नागरिकों के साथ साथ संस्था के पथ प्रदर्शक डॉ बृजेश पटेल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समय समय पर अपनी संस्था की ओर से इसी प्रकार के जन कल्याण कारी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रेषक :-
डॉ तृप्ति सिंग ,
सचिव प्रनुषा हेल्थ केयर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ।
4/10/2026



