छत्तीसगढ़

प्रनुषा हेल्थ केयर बिलासपुर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ।

प्रनुषा हेल्थ केयर बिलासपुर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में अग्रसर संस्था प्रनुषा हेल्थ केयर द्वारा समीपस्थ ग्राम खमतराई के यादव भवन में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है संस्था की सचिव व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ तृप्ति जी ने बताया कि 4 अक्टूबर को आयोजित इस शिविर में कम्प्यूटराइज्ड मशीनों से निशुल्क नेत्र परीक्षण, नजर के चश्में की जांच, हृदय संबंधी आवश्यक परामर्श व मोतियाबिंद की पहचान के अलावा वर्षा ऋतु जनित स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान व अन्य जानकारियां संबंधित चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी और रक्तदान के इच्छुक रक्तदाताओं का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया जायेगा इस संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी व अग्रिम सुविधा के लिए संस्था के सहयोगी मोहनीश कौशिक मो नम्बर 8770874662 व लोकेश पटेल 6267269327पर सम्पर्क कर इस शिविर में अपना नाम रजिस्टर्ड करवा सकते हैं।

प्रेषक
डॉ तृप्ति सिंग ,
सचिव, प्रनुषा हेल्थ केयर
जिला बिलासपुर (छ ग़)

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button